PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में 8 दिन में किसानों पर दर्ज हुए 70 मामले, 20 पर दर्ज हुई FIR, लगाया भारी जुर्माना,

70-cases-registered-against-farmers-in-punjab-in-8-days-fir-filed-against-20

.

PTB Big News पंजाब : धान की कटाई के साथ ही पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के बावजूद पिछले आठ दिनों में राज्य में 70 मामले सामने आए हैं, जो सरकार और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।

.

.

हालांकि पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 20 किसानों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (सरकारी आदेशों की अवहेलना) के तहत एफआइआर दर्ज की है। इसके साथ ही 32 किसानों पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 90 हजार रुपये की वसूली भी की जा चुकी है।

.

70 cases registered against farmers in Punjab in 8 days FIR filed against 20

16 किसानों की जमीनों की रेड एंट्री भी की गई है। इससे अब ये किसान अपनी जमीन न बेच सकेंगे, न गिरवी रख सकेंगे और न ही इसके बदले बैंक से ऋण ले सकेंगे। कोई सरकारी लाभ नहीं मिलेगा। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के अनुसार, 15 सितंबर से राज्यभर में पराली जलाने की निगरानी शुरू की गई है।

.

अब तक 70 मामलों में से 42 अमृतसर, 8 पटियाला, 7 तरनतारन, 3 कपूरथला और अन्य जिलों से मामले सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसानों को किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद, आठ दिनों में 70 मामलों का सामने आना पंजाब सरकार पर सवाल खड़े करता है।

.

.