.
.
PTB Big Breaking News National peoples donates crores to pulwama martyres families Big B amitabh bchan akshey kumar Actor
बिग बी, अक्षय कुमार से लेकर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ, इतने करोड़ हुए राशि, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों की मदद के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है / कोई बच्चा अपना गुल्लक तोड़कर शहीदों के परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है तो कोई अपने पेंशन से कुछ हिस्सा काटकर ऐसे परिवारों के लिए कुछ करना चाहता है / कोई गुमनाम रहकर इनकी मदद करना चाहता है / इन सबकी मंशा है कि जो जवान देश के नाम पर शहीद हुए हैं, उनके परिवारों को बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न पड़े /
.

.
अलग-अलग तरीकों और माध्यमों से लोग फंड जुटा रहे हैं, जिससे इन शहीद जवानों के परिजनों तक कुछ सांत्वना राशि पहुंच सके / शहीदों के परिजनों को मदद के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने भी विडियो जारी कर अपील की है / इसका एक माध्यम भारत के वीर वेबसाइट भी बनी है / शनिवार शाम को सीआरपीएफ पर अटैक के बाद से अब तक देश भर से लोगों ने 6 करोड़ रुपये की रकम भारत के वीर वेबसाइट के जरिए दान की है /
.
.
2017 में लॉन्च हुई वेबसाइट के जरिए शहीदों के लिए अब तक 40 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं / देश भऱ से लोगों ने किस तरह से मदद का हाथ बढ़ाया है, इसे आप इस तरह से भी समझ सकते हैं कि कई बार वेबसाइट क्रैश हो गई /

.
महानायक अमिताभ बच्चन जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 49 जवानों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देंगे / जम्मू एवं कश्मीर में 1989 में आतंकवाद के सिर उठाने के बाद से अब तक के सबसे जघन्य हमले में गुरुवार को राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी एसयूवी को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी थी, जिसमें कम से कम 40 जवान मौके पर ही शहीद हो गए / गंभीर रूप से घायल कई जवानों के दम तोडऩे के बाद शुक्रवार को इस हमले में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर 49 हो गई /
.

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने अपना एक माह का वेतन पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवार को देने का फैसला किया है / हरियाणा पुलिस में कार्यरत विजेंद्र ने कहा, मैं अपनी एक माह की सैलरी पुलवामा हमले के शहीदों को देना चाहता हूं / मैं चाहता हूं कि सभी इन परिवारों की मदद के लिए आगे आएं और शहीद परिवारों का साथ दें / उन्होंने कहा, यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम जवानों के परिजनों का साथ दें और शहीदों के सर्वोच बलिदान पर गर्व करें /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News National peoples donates crores to pulwama martyres families Big B amitabh bchan akshey kumar Actor






































