.
.
Lecture on “Sikh Environment Day” organised at Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन के हिस्ट्री विभाग की और से ” सिक्ख वातावरण दिवस ” व् सिक्खों के सातवें गुरु श्री गुरु हरी राय जी के गुरुगद्दी दिवस के सन्दर्भ में सेमिनार का आयोजन किया गया /
.
.
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में प्रसिद्ध समाज सेवक श्री सुरिंदर सैनी जी (सुपुत्र श्री अजीत सैनी, पी. आर. ओ. नेता सुभाष चंद्र बोस) उपस्थित हुए / छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने गुरु परम्परा की पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डाला और कहा कि गुरुगद्दी का उत्तराधिकारी गुरु परम्परा में केवल वही बना जिसने अपने गुरु का हुकुम माना /
.
.
उन्होंने गुरुवाणी कि महत्तता, उच्चारण, मंतव्य, सारांश को आलोकित किया और बताया कि हमारे जीवन में आने का क्या उदेश्य है जिसके बारे में सिक्ख दर्शन में बताया गया है / इस अवसर कॉलेज कि प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने सभी को देसी नए वर्ष कि शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्य में गुरु हरि राय जी के जीवन कि घटनाओं के बारे में विद्यार्थयों को अवगत कराया /

उन्होंने कहा कि गुरु जी के जीवन का उद्देश्य केवल आध्यात्म से लोगों को जोड़ना ही नहीं था बलिक सामाजिक सरोकारों के प्रति भी उन्हें जागरूक करना था / पर्यावरण के प्रति उनका योगदान अतुलनीय माना जाता है / प्रिंसिपल मैडम नए वर्तमान समय में प्रदूषित हो चुके वातावरण के संबंध में अपनी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि आज हम जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं जिसका कारण हमारे ही द्वारा फैलाया गया प्रदुषण हैं /
.
.
हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा भी नहीं दे पाएंगे / इसलिए आज जरुरत है गुरु जी के जैसे ही अपने पर्यावरण, कुदरत से प्यार करने की, उसकी संभाल करने की और वातावरण के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की / इस अवसर पर कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया / प्रिंसिपल मैडम नए विभागाध्यक्ष डॉ. मनिंदर अरोड़ा को सेमिनार के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सेमिनार हमें हमारी परम्पराओं हमारी जड़ों से जोड़कर अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति भी जागरूक करते है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Lecture on “Sikh Environment Day” organised at Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar






































