.
.
PTB Big Crime News DELHI wife murdered her husband brutally chops his head
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है / इस इलाके के एक मकान में मिट्टी में टुकड़े-टुक़ड़े कर दबाया गया शव मिला / यह टुकड़े राजेश नामक एक व्यक्ति के थे, जिसकी ये निर्मम हत्या उसी की पत्नी सुनीता ने की थी /
.
.
जांच में ये सामने आया है कि सुनीता अपनी शादीशुदा जिन्दगी से खुश नहीं थी, इसी लिए उसने अपने पति का कत्ल कर लाश को टुक़ड़ों में दफना दिया / वारदात संबंधी तब पता चला जब मकान मालिक ने जमीन खुदवाने का कारण पूछा, जिसका सुनीता को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई / जिस कारण गड्ढे को फिर से खुदवाया गया और उसके अंदर टुकड़ों में पड़ी लाश को देखकर सभी हक्के बक्के रह गए / खुदाई में शरीर के टुकड़े मिले लेकिन सिर गायब मिला /
.
.
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला सुनीता और राजेश की शादी साल 2006 में हुी थी / उस वक्त राजेश 50 साल के थे और सुनीता 25 साल की थी / बताया गया है कि जब वे करीब एक साल पहले नए घर में शिफ्ट हुए / पति को सुनीता पर शक होने लगा / राजेश को शक था कि पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ सुनीता के अवैध संबंध थे /
.
.
पुलिस के मुताबिक, वारदात के दिन सुनीता ने अपने बेटे को उसके दोस्त के घर भेज दिया था और लेट लौटने को कहा था / इसके बाद उसने अपने पति राजेश को नशीला ड्रिंक दिया और जैसे ही उसने होश खोए, उसका गला दबा दिया / इसके बाद उसने तब तक चाकू घोंपे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई / इसके बाद सुनीता ने राजेश के शव के टुकड़े किए / इसके बाद अपने कमरे के बाहर खाली जगह को खोदा और टुकड़ों को उसमें गाड़ दिया / इसके बाद राजेश के सिर को एक प्लास्टिक बैग में पैक कर वह घर से एक किलोमीटर दूर भलस्वा डेरी के नाले में फेंक आई / राजेश के पैरों को उसने दूसरे बैग में पैक किया और कहीं और फेंका / घर लौटकर उसने घर की सफाई की और खुदे फ्लोर पर बजड़ी और मिट्टी डालकर उसे ढक दिया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News DELHI wife murdered her husband brutally chops his head






































