.
.
PTB Big Political News himachal pradesh hamirpur rahul gandhis good days are coming he is going to bore a borea banyan to go home
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ हमीरपुर : हमीरपुर लोकसभा चुनावों के बाद बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपने घर समीरपुर में थकान मिटाने पहुंच गए हैं / अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन चार महीनों से चुनाव के प्रचार के लिए दिन-रात एक किए रहने के कारण थोड़ी थकान हो गई है इसलिए यहां आया हूं /
.
.
अनुराग ठाकुर ना सिर्फ खुद आराम कर रहे हैं बल्कि अपने सभी कार्यकर्ताओं को आनंद उठाने और आराम करने को कह रहे हैं / अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि हम इस बार हिमाचल की चारों सीटें जीतेंगे और देश में फिर से मोदी सरकार बनाएंगे / उन्होंने कहा कि मोदी जी के द्वारा पूरे देश में विकास का काम करवाया गया है / उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी मोदी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है /
.
वहीं इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए एगजिट का रास्ता दिखा रहा है और कांग्रेस का इन चुनावों में प्रचार करने का तरीका काफी खराब रहा है और कांग्रेस को अपने नेतृत्व में भारी फेरबदल करने की जरूरत है / उन्होंने कहा कि तीन-तीन राज्यों में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद भी लोकसभा में सफाया होता है तो यह समझना चाहिए कि देश की जनता बदलाव चाहती है /
.
राहुल गांधी की पीएम मोदी पर मंदिरों में जाने की टिप्पणियों पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव से पहले मंदिर में जाकर ध्यान लगाया है जो कि अच्छा है लेकिन राहुल गांधी की इस पर टिप्पणियां ठीक नहीं है / अनुराग ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि अब राहुल के अच्छे दिन आने वाले हैं और बोरिया बिस्तरा बांधकर नानी घर जाने वाले है /
.
अनुराग ठाकुर ने मतदान प्रतिशतता बढ़ने पर खुशी जताई और कहा कि इसके लिए हिमाचल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं / उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र से बाहर रहने वाले वोटरों ने भी घर आकर वोट दिया है जोकि खुशी की बात है जोकि वोट के सदुपयोग को दर्शाता है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News himachal pradesh hamirpur rahul gandhis good days are coming he is going to bore a borea banyan to go home






































