.
.
PTB Big Political News bhatinda harsimrat reached sri damdama sahib washed pot anchor also
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ बठिंडा : लगातार दूसरी बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री पद पर आसीन होने के बाद हरसिमरत कौर बादल शनिवार को तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंची / यहां उनकी ओर से करवाए गए प्रकाश श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए / हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से लगातार तीसरी बार सांसद बनी हैं / उन्होंने जीत पर लोगों का शुकराना भी अदा किया / हरसिमरत ने जूठे बर्तन साफ किए और लंगर भी छका /
.
.
हरसिमत कौर बादल का तख्त साहिब पहुंचने पर पूर्व विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धू की अगुवाई में अकाली-भाजपा वर्करों ने जोरदार स्वागत किया / गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग मौके हजूरी रागी जत्थे की ओर से शब्द कीर्तन राही संगत को निहाल किया गया / तख्त साहिब के हेेड ग्रंथी भाई गुरजंट सिंह ने शुक्राने की अरदास की /
.
समागम के बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक पंडाल में बड़ी संख्या में पहुंचे अकाली-भाजपा वर्करों को संबोधित करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने हलके के सभी वोटरों का धन्यवाद किया और इस दौरान वह भावुक भी हो गई / इसके बाद जीत महिंदर सिंह सिद्धू, कृपाल सिंह ने भी संबाेधित किया /
.
बता दें, हरसिमरत को मोदी सरकार में दोबारा फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) मंत्रालय मिला है / इससे पंजाब में एक बार फिर कृषि आधारित औद्योगिक यूनिटों के लगने की संभावनाएं बढ़ गई हैं / उल्लेखनीय है कि पिछले कार्यकाल के दौरान भी हरसिमरत ने कृषि आधारित कई प्रोजेक्ट पंजाब में लगवाए थे / इनमें से कुछ शुरू हो गए हैं और कुछ का शिलान्यास हुआ है और उन पर काम चल रहा है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News bhatinda harsimrat reached sri damdama sahib washed pot anchor also






































