.
.
PTB Big Accident News uttar pradesh agra big road accident in mathura of uttar pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मथुरा : उत्तर प्रदेश से दर्दनाक खबर सामने आ रही है / एक बार फिर से मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है / हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं /
.
.
घटना मथुरा जिले के थाना बलदेव इलाके के गांव गढ़सौली के पास हुई / नोएडा से भिंड जाते हुए डबल डेकर बस बेकाबू होकर रात तकरीबन 12.45 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर पलट गई /
.
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 50 यात्री घायल हो गए / सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आगरा के जसवंत अस्पताल में भर्ती कराया है /
.
घटना के बाद रात में हाइवे पर चीख-पुकार मच गई / मृतकों में तीन मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले हैं, जबकि एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है / पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है / जांच में जुटी है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News uttar pradesh agra big road accident in mathura of uttar pradesh






































