.
.
bihar people die in heatwave in bihar gaya district magistrate imposed section 144
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पटना : बिहार में भीषण गर्मी और लू के चलते अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है / गया में गर्मी को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है / गया के जिला मजिस्ट्रेट ने चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए आदेश जारी कर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच सरकारी और गैर-सरकारी निर्माण कार्य, मनरेगा श्रम कार्य और किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और खुले स्थानों पर लोगों के खड़े होने पर रोक लगा दी है / साथ ही बिहार के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त करने वाले स्कूल 22 जून तक बंद रखने का भी आदेश दिया है /
.
.
बता दें कि बिहार में दिमागी बुखार के बाद अब प्रचंड गर्मी कहर बरपा रही है / लू लगने से गर्मी के इस मौसम में अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है / सबसे अधिक मौत गया और औरंगाबाद जिले में हुई हैं / आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को बताया कि औरंगाबाद जिले में 30, गया में 35 और नवादा में 11 लोगों की मौत हो चुकी है /
.
.
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा मुहैया कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है / मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था /
.
.
प्रचंड गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक से लोग लगातार बीमार हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लू से मरने वाले के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
bihar people die in heatwave in bihar gaya district magistrate imposed section 144






































