.
.
PTB Big Breaking News maruti suzuki concept futures 2
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में पहली बार लगातार सात महीने से गिरावट दर्ज की जा रही है / वहीं मारुति अब एंट्री क्रॉसओवर सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए नई कार लांच करने की तैयारी कर रही है / इस कार की खासियत होगी कि यह मेक इन इंडिया होगी और 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस Future-S कॉन्सैर्ट पर बेस्ड होगी /
.
मारुति की यह नई कार क्रॉसओवर होगी और इसका नाम Maruti S-Presso (कोड नेम YK1) रखा गया है / वहीं इसका मुकाबला रेनो क्विड, टाटा टियागो और महिंद्रा KUV100 होगा से होगा / मारुति इस कार को इस साल दीपावली के आसपास लॉन्च करेगी /
.
Maruti S-Presso पहली ऐसी छोटी कार होगी, जिसे सुजुकी की इंडियन रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम तैयार करेगी / इसकी डिजाइनिंग और इंजीनियरिंग मारुति सुजुकी की रोहतक फैसिलिटी में की जाएगी और जापान की सुजुकी मोटर इसमें सहयोग करेगी /
.
Maruti S-Presso दूसरी ऐसी कार है, जिसे भारतीय टीम डेवलप करेगी / इससे पहले यहां मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी मारुति विटारा ब्रेजा को भी डेवलप किया जा चुका है / वहीं यहा डेवलप करने का फायदा यह होगा कि सुजुकी मोटर को मारुति को ज्यादा रॉयल्टी नहीं चुकानी पड़ेगी / फिलहाल मारुति हर मॉडल की बिक्री पर तकरीबन 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर को देती है, वहीं Maruti S-Presso पर यह रॉयल्टी घटकर 4 प्रतिशत तक हो जाएगी /
.
वहीं मारुति की यह नई कार एरेना डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेची जाएगी / मारुति को उम्मीद है S-Presso का क्रॉसओवर लुक लोगों को पसंद आएगा / इसकी वजह है कि रेनो क्विड और महिंद्रा केयूवी100 में एसयूवी डीएनए होने के चलते लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं, हालांरकि मारुति S-Presso की टेस्टिंग पहले ही शुरू कर चुकी है और कई बार उसे भारतीय सड़कों पर स्पॉट किया जा चुका है /
.
Maruti S-Presso में 1.0 लीटर का बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है / यह इंजन पहले ही मारुति की दूसरी कारों वैगन आर में भी दिया जा रहा है / Maruti S-Presso में एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, साथ ही एबीएस और डुअल एयरबैग्स जैसे फीचर भी मिलेंगे / वहीं इसे फंकी डुअल टोन रंगों में लॉन्च किया जाएगा / वहीं Maruti S-Presso की कीमत 5 लाख रुपये से कम रखी जा सकती है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News maruti suzuki concept futures 2






































