.
.
Innocent Hearts Organized International Yoga Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट की अध्यक्षता में इनोसैंट हाट्र्स में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया / इस अवसर पर मैनेजमैंट व स्टाफ ने बहुत उत्साह से भाग लिया /
.
.
प्रिंसीपल राजीव पालीवाल ने बताया कि शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग करना बहुत कारूरी है / योग द्वारा न केवल कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है बल्कि ध्यान योग से मन को शांति भी मिलती है / योग गुरु ने बताया कि विभिन्न प्राणायाम करने से मन को स्थिर रखा जा सकता है, तनाव भी घटता है / विचारों पर नियंत्रण में रखने व शरीर में पॉजीटिव एनर्जी भरने के लिए योग करना अति उत्तम है /
.
.
उन्होंने यह भी बताया कि योग करने के लिए कोई उम्र, स्थान या समय निश्चित नहीं है / फेफड़ों में खून का दौरा तेका करने के लिए जोर-जोर से हंसना चाहिए / भारत वर्ष में योग हमारे प्राचीन ऋषियों-मुनियों की देन हैं / कपालभाती तथा अनुलोम विलोम जैसे आसन व्यक्ति को चिरआयु करते है तथा स्वस्थ रखते हैं / अत: योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना आवश्यक है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Innocent Hearts Organized International Yoga Day






































