.
.
sukhbir badal and aap targets on punjab government in ludhiana central jail violence issue?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने लुधियाना जेल में फैली अराजकता और हिंसा के लिए जेलमंत्री सुखजिंदर रंधावा को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है साथ ही घटना की न्यायिक जांच करवाने को कहा है / सुखबीर ने कहा कि घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक पंजाब के इतिहास में कभी नहीं हुई /
.
.
कैदियों ने बगावत कर जेल में गैस सिलेंडरों से धमाके किए / एक डीएसपी और जेल गार्डों को मारपीट कर घायल कर दिया और जेल तोड़कर फरार हो गए / यह पंजाब की जेलों में प्रशासनिक प्रबंध तहस-नहस होने का सूचक है / इस बात की जांच होनी चाहिए कि इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई, जेल प्रशासन काबू क्यों नहीं कर पाया /
.
.
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इसकी जांच करवाई जानी चाहिए / उन्होंने कहा कि बतौर जेल मंत्री रंधावा का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा खराब है / पिछले दिनों ही नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में बेअदबी के आरोपी महिंदर पाल बिट्टू का कत्ल हो गया था / लगातार जेलों से नशे और मोबाइल बरामद करने की भी खबरें आती रहती हैं / इसलिए रंधावा को तुरंत बर्खास्त किया जाए /
.
.
नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने लुधियाना जेल में हुई हिंसक घटना के लिए जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बतौर गृहमंत्री इस्तीफा मांगा है / उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह डगमगा चुकी है / सबसे सुरक्षित मानी जाती नाभा जेल में महिंदर पाल बिट्टू का कत्ल हो गया / उसके एक हफ्ते बाद यह दूसरी बड़ी घटना हुई है / लुधियाना की घटना ने गुरदासपुर और कपूरथला जेलों की घटनाओं को भी ताजा कर दिया है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
sukhbir badal and aap targets on punjab government in ludhiana central jail violence issue?






































