.
.
PTB Big Crime News llb student arrests by stf mohali for drugs smuggling
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मोहाली : मोहाली में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एलएलबी के एक छात्र को हेरोइन तस्करी करने जाते समय कार समेत पकड़ लिया / आरोपी से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है आरोपी ट्राइसिटी में ही हेरोइन सप्लाई करता था / आरोपी की पहचान पंकज कुमार निवासी चरखी थाना सदर दादरी जिला भवानी हरियाणा के रूप में हुई है /
.
.
आरोपी के खिलाफ एसटीएफ के थाना फेज-चार में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है / एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल पुलिस हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है / उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया / अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उम्मीद है कई और राज खुलेंगे /
.
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर फेज-11 में बावा व्हाइट हाउस के पास नाका लगाया हुआ था / तभी सफेद रंग की आई-20 कार में सवार होकर आरोपी आईआईएसईआर साइड से मोहाली में नशा सप्लाई करने आ रहा था / इस दौरान एसटीएफ की टीम ने उसे रोक लिया गया इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो हेरोइन बरामद हुई /
.
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पढ़ाई के लिए बैंगलुरु चला गया था / जहां पर एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर का छात्र है जनवरी 2019 में अपने दोस्तों की गलत संगति में पढ़कर हेरोइन पीने लग पड़ा था / उसने पूछताछ में बताया है कि आईपीएल के मैचों में पैसे लगाए थे, लेकिन इस दौरान उसे घाटा पड़ गया / ऐसे में दोबारा हेरोइन पीने और बेचने लग पड़ा था /
.
आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन दिल्ली जाकर एक नाइजीरियन से खरीदकर लाता था / उसे प्रति ग्राम हेरोइन 1100 रुपये में मिलती थी जिसे वह 2200 और 2500 में बेचता था / पुलिस अब उन लोगों की पड़ताल करने में जुटी हुई है, जो कि इस काम में लगे हुए हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News llb student arrests by stf mohali for drugs smuggling






































