.
.
jharkhand khunti bjp leader mago munda wife and son murdered in khunti
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ झारखण्ड : खूंटी के मुरहू के हेठगोवा गांव में बीजेपी नेता मागो मुंडा, उनकी पत्नी लखमनी मुंडू और बेटे लिपराय मुंडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई / वहीं मागो मुंडा के भतीजा की पत्नी नौरी देवी को कमर में गोली लगी है / उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है /
.
.
बताया जा रहा है कि कुछ वर्दीधारी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है / मागो मुंडा प्रदेश बीजेपी के एसटी मोर्चा कार्यसमिति के सदस्य थे साथ ही मुरहू प्रखंड 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष भी थे / उनकी बेटी राधा मुंडू कुदा पंचायत की मुखिया हैं /
.
.
गांव वालों के मुताबिक रात में मागो मुंडा पूरे परिवार के साथ आंगन में बैठे हुए थे / इसी दौरान वर्दीधारी अपराधी आए और गोलियां चलाने लगे / गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये / थोड़ी देर बाद जब अपराधी मौके से चले गये और गांववाले बीजेपी नेता के घर पहुंचे तो पाया कि मागो मुंडा और बेटे लिपराय मुंडा की गोली लगने से मौत हो चुकी थी /
.
.
वहीं घायल पत्नी लखमनी मुंडू को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया / घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी आलोक ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की / देर रात आईजी नवीन सिंह और डीआईजी भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई / आईजी नवीन सिंह ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है / घटना में नक्सलियों के हाथ होने से उन्होंने इनकार नहीं किया /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jharkhand khunti bjp leader mago munda wife and son murdered in khunti






































