.
.
himachal pradesh shimla himachali girl allegedly raped in australia fir registered in shimla
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल की एक युवती से एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया / आरोप है आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया में इस घिनौने काम को अंजाम दिया और अब शिमला के सदर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है /
.
.
सूत्रों के अनुसार 20 साल की युवती ने पुलिस थाना में शिकायत में बताया है कि वह कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया चली गई थी / वहां एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई और आरोपी युवक जिसकी पहचान विक्रम सिंह के रूप में युवती ने बताई है का कहना है कि उसने उससे शादी करने की बात कही और इस एवज में विक्रम सिंह ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए /
.
.
इसके बाद जब दोनों वापस शिमला आ गए तो यहां पर भी उसके साथ विक्रम सिंह ने कई बार शारीरिक संबंध बनाये, लेकिन जब पीड़िता उससे शादी करने की बात कहती तो विक्रम सिंह ने शादी करने से साफ मना कर दिया शादी की बात करने पर वह अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है /
.
.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर दिया है / वहीं इस मामले की जाँच कर रहे शिमला के डीएसपी प्रमोद शुक्ला का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जांच के बाद ही युवक के खिलाफ बनती करवाई की जाएगी वहीं पुलिस का कहना है की युवक मूलरूप से युवक हरियाणा का रहने वाला है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
himachal pradesh shimla himachali girl allegedly raped in australia fir registered in shimla






































