.
.
Shooting reported at the annual Gilroy Garlic Festival in California
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका के कैलिफॉर्निया में एक फूड फेस्टिवल में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं / बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में वार्षिक गिलरॉय गार्लिक महोत्सव (फूड फेस्टिवल) में गोलीबारी हुई / मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए, जबकि कई लोग घायल हैं / वहीं, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है /
.
.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘कानूनी एजेंसिया कैलिफोर्निया के गिलरॉय में हुई गोलीबारी की घटना पर नजर बनाए हुए हैं / अभी तक शूटर पकड़ा नहीं गया है / सावधान और सुरक्षित रहें /
.
अमेरिकी 2020 राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल सीनेटर कमला हैरिस ने घटना पर ट्वीट करते हुए कहा, गिलरॉय में मौके पर पहुंचे पहले दल (फसर्ट रिस्पॉन्स) की शुक्रगुजार हूं और ऐसी संवेदनहीन हिंसा में घायल हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं /
.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महोत्सव में मौजूद एक शख्स ने अचानक गोलीबारी करनी शुरू कर दी / क्रिसमस हिल पार्क में हो रहे कार्यक्रम से एम्बुलेंस के द्वारा कम से कम 11 लोगों को अस्पताल भेजा गया है / घटना का वीडियो भी सामने आया है /
.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली की आवाज सुनकर महोत्सव में भगदड़ मच गई / लोग इधर से उधर जान बचाने के लिए भागने लगे / गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया और छानबीन शुरू कर दी /
.
चश्मदीदों के मुताबिक वहां कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है / लोगों ने बताया कि हमलावर राइफल के साथ था और सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने रखे थे / आसपास के लोगों को शुरू में पटाखे जैसी कोई आवाज सुनाई दी / बाद में लोगों तो पता चला कि फायरिंग हुई है / पुलिस मामले की छानबीन कर रही है / बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का यह आखिरी दिन था /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Shooting reported at the annual Gilroy Garlic Festival in California






































