.
.
National Sports Day was organized in Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : खेलों के क्षेत्र में बड़ी प्राप्तियाँ कर रहे लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर में ‘हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, जिसमें स. सतनाम सिंह पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट और राष्ट्रीय प्रशिक्षक मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए / प्रिंसिपल डा. गुरपिन्दर सिंह समरा, डा. जसपाल सिंह प्रमुख स्पोर्टस विभाग और डा. तरसेम सिंह ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया /
.
.
इस मौके बड़ी संख्या में खिलाडी विद्यार्थियों ने क्रास कंट्री रेस में हिस्सा लिया / क्रास कंट्री लड़कों में से लवप्रीत, सागर और दीपक ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि लड़कियाँ में से चाँदनी, किरण और सिमरन सैनी ने क्रमवार पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया / पहले 15 स्थानों पर आने वाले लड़कों और 10 लड़कियाँ को मुख्य मेहमान स. सतनाम सिंह, प्रिंसिपल डा. गुरपिन्दर सिंह सम्रा, डा. जसपाल सिंह प्रमुख स्पोर्टस विभाग और डा. तरसेम सिंह द्वारा ट्रैक सूट बाँटे गए / इस दौरान क्रास कंट्री ओवरआल ट्राफी कालेज के बास्कटबाल ग्रुप ने जीती /
.
इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. समरा ने इस मौके कहा कि विद्यार्थी खिलाड़ियों को अनुशासन में रहते खेल में भाग लेना चाहिए / उन्होंने कहा कि अनुशासित खिलाड़ी ही खेल में तरक्की कर सकते हैं / उन्होंने यह भी कहा कि कालेज विद्यार्थियों के विकास के लिए हमेशा वचनबध है / मुख्य मेहमान स. सतनाम सिंह ने विद्यार्थियों खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में मेहनत करने के लिए प्रेरणा दी / उन्होंने खेल के क्षेत्र में कालेज की प्राप्तियों की प्रशंसा भी की /
.
डॉ. जसपाल सिंह, प्रमुख स्पोर्टस विभाग ने विभाग की सालाना रिपोर्ट पेश करते साल 2018-19 दौरान कॉलेज की खेल प्राप्तियों का ज़िक्र किया / उन्होंने कालेज द्वारा गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की जनरल चैंपियनशिप ट्राफी (मेनन), जिस को तेजा सिंह समुद्री ट्राफी भी कहा जाता है, 24वीं बार जीतने पर बधाई दी /
.
इस दौरान मंच संचालन डॉ. करनबीर सिंह ने और आखिर में मुख्य मेहमान, प्रिंसिपल साहब, स्पोर्टस समिति, विभाग के प्रोफ़ैसर साहिबान और विद्यार्थी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया / इस मौके प्रो. जसपाल सिंह, प्रो. तरसेम सिंह, प्रो. अंमृतपाल सिंह निन्दरायोग, प्रो. विकास कुमार, प्रो. अजीतपाल सिंह, प्रो. गुरप्रीत सिंह, प्रो. सतपाल सिंह उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
National Sports Day was organized in Lyallpur Khalsa College Jalandhar


































