PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

पंजाब : गोलि/यों की गड़गड़ाहट से मचा हड़कंप, व्यापारी पर की फा/यरिंग, हमला/वर फरार

punjab hoshiarpur cloth merchant shot in shop shootout gunmen flee hoshiarpur police investigation

PTB Crime न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर के व्यस्त बाजार में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी और दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने एक कपड़े की दुकान के भीतर घुसकर व्यापारी पर गोली चला दी। गोली सीधे व्यापारी के पेट के बाएं हिस्से में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों हमलावर अपनी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार होने में कामयाब रहे।

.

सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके के व्यापारियों और निवासियों में भारी डर का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यापारी शाम करीब सात बजे अपने भाई के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक दुकान के बाहर आकर रुके। एक आरोपी बाहर ही मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि दूसरे बदमाश ने दुकान के मुख्य शीशे वाले दरवाजे को थोड़ा सा खोला और पिस्टल निकालकर सीधे व्यापारी पर फायर झोंक दिया।

.

.

अचानक हुए इस हमले में संभलने तक का मौका नहीं मिला और गोली सीधे पेट में जा धंसी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए निकल चुके थे। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कपड़े की दुकान में बैठे दुकानदार को गोली मारने के पीछे हमलावरों का मकसद क्या था। पुलिस रिकॉर्ड में फिलहाल आरोपियों की पहचान सामने नहीं आई है और न ही हमले के कारण की पुष्टि हुई है।

.

पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के सामने अब हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाना भी चुनौती है कि वारदात से पहले आरोपियों ने दुकानदार की रेकी की थी या फायरिंग अचानक की गई। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच का अहम हिस्सा बन सकती है। शहर के व्यस्त इलाके में शाम के समय दुकान के भीतर गोली चलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : पुलिस चौकी से 50 कदम दूरी पर सब्जी लेने निकले युवक की युवक की हम*ला*वरों ने की हत्या

.

दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हैं, दुकान के बाहर रुकते हैं, एक युवक अंदर पहुंचकर फायर करता है और दोनों आसानी से फरार हो जाते हैं। पुलिस के लिए अब आरोपियों तक पहुंचना बड़ी चुनौती है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावरों का दुकानदार से पहले कोई विवाद था या वारदात के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद ही फायरिंग की पूरी वजह सामने आएगी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : देर रात मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे ASI की अज्ञात हम*लाव*रों ने की गोलियां मारकर हत्या