PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

मां बगलामुखी मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की कार नाले में बहने से 8 की हुई मौ/त

car carrying devotees visiting maa baglamukhi temple swept away a drain 8 dead

PTB Big Accident न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बहाव वाले बरसाती नाले को पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी एक कार पानी में बह गई। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।

.

.

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद वे कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास स्थित बरसाती नाले को पार करते समय कार तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई। देखते ही देखते पानी की धार इतनी तेज हो गई कि कार अपना संतुलन खो बैठी और नाले में बह गई।

.

.

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हुई बारिश के बाद नाले में पानी का बहाव काफी बढ़ गया था। इसके बावजूद चालक ने नाला पार करने की कोशिश की। इसी दौरान तेज बहाव में वाहन असंतुलित होकर पानी में बह गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : गोलि/यों की गड़गड़ाहट से मचा हड़कंप, व्यापारी पर की फा/यरिंग, हमला/वर फरार

.

बचाव अभियान शुरू किया गया। टीम ने नाले और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने कार को बाहर निकालने के साथ ही उसमें सवार लोगों के शव भी बरामद कर लिए। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : महिला को बंधक बनाकर 5 लाख कैश व 22 तोले सोना लूटकर ले गए लुटेरे