PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के कपूरथला जिला के अधीन पड़ते फगवाड़ा के निकट बंगा क्षेत्र में रहकर खेतों में मजदूरी करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी मधु की किस्मत रातों-रात बदल गई है। मधु ने सिक्किम सरकार की गणेश चतुर्थी बंपर लॉटरी में 3 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार जीता है। इस बंपर जीत के बाद से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
. .मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले मधु रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब के बंगा क्षेत्र में आए थे और यहां खेतों में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। उन्होंने लॉटरी ड्रा का परिणाम घोषित होने से महज एक घंटे पहले बंगा स्थित सहोता लॉटरी स्टॉल से यह टिकट खरीदा था।
. .टिकट खरीदने के लगभग एक घंटे बाद जब परिणाम घोषित हुआ, तो मधु को अपनी 3 करोड़ रुपये की बंपर जीत की जानकारी मिली। दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले एक साधारण मजदूर के लिए इतनी बड़ी धनराशि का इनाम जीतना पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है।
.यह भी पढ़ें : Stock Market की आज देखने को मिली दमदार शुरुआत, किन शेयरों में हो रही है जोरदार खरीदारी
.यह भी पढ़ें : Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत ने जीते दो और पदक
.
































