PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी

major decision pakistan Government after petrol crosses rs 370 direct subsidy of rs 100 per liter

PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल 370 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। चौतरफा आलोचनाओं और जनता के भारी आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आम नागरिकों को महंगाई के झटके से बचाने के लिए एक विशेष राहत पैकेज का ऐलान किया है। 

.

इस राहत योजना के तहत आम लोगों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 100 पाकिस्तानी रुपये की सीधी सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि इस योजना का ढांचा इस तरह तैयार किया गया है ताकि इसका लाभ केवल निम्न और मध्यम वर्ग के जरूरतमंदों तक ही पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन दौर में सरकार अपनी जनता को बेसहारा नहीं छोड़ेगी। 

.

.

योजना के तहत मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा और चिंगची जैसे दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को हर महीने अधिकतम 20 लीटर पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की छूट मिलेगी। वहीं, 800 सीसी तक इंजन क्षमता वाली छोटी कारों के मालिकों को हर महीने अधिकतम 30 लीटर पेट्रोल पर यह सब्सिडी दी जाएगी। इस छूट के बाद पात्र उपभोक्ताओं को 

.

निर्धारित कोटे के तहत एक लीटर पेट्रोल लगभग 270 रुपये में पड़ेगा,  जिससे बाइक सवारों को हर महीने करीब ₹2,000 और छोटी कार मालिकों को ₹3,000 तक की सीधी राहत मिलेगी। पेट्रोलियम कीमतों के बोझ को कम करने के लिए यह योजना दो चरणों में जमीन पर उतारी जा रही है। राजधानी इस्लामाबाद में यह सब्सिडी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात से लागू हो जाएगी। 

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की बट, जनता ने किया चक्का जाम

.

इसके बाद बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात से इसे पूरे पाकिस्तान, POK और गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रभावी कर दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रविवार से ही शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री ने सभी प्रांतीय सरकारों का धन्यवाद जताया, जिन्होंने वाहनों का डेटाबेस तैयार करने में सहयोग किया, ताकि सब्सिडी सीधे सही हकदारों तक पहुंच सके।

.

यह भी पढ़ें : कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान