.
Sub-inspector arrives to raid and beat people Amritser Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर चौगावा गाँव में आज उस समय सनसनी फेल गई जब लोगों की नींद खुलने से पहले ही पंजाब के ज़िला तरनतारन की पुलिस ने गाँव के पूर्व सरपंच जतिन्दर सिंह के घर पर अचानक पुलिस पार्टी के साथ रेड कर दी / इस दौरान सरपंच के घर पर पहले से मौजूद लोगों ने सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह की जमकर पिटाई की और बाकी के पुलिस मुलाजिमों को भी बंधक बना लिया /
..
इस सम्बन्ध में जानकारी देते पूर्व सरपंच ने बताया कि वह शिरोमणी अकाली दल बादल पार्टी के साथ संबंध रखते हैं, जबकि मौजूदा सरपंच निरवैल सिंह कांग्रेस पार्टी का है और सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह का रिश्तेदार है / उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरपंच निरवैल सिंह के इशारे पर सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह उनको तंग-परेशान करता है और हेरोइन के झूठे केस में फसाना चाहता है /
.उन्होंने यह भी कहा कि इसको लेकर सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने पूर्व सरपंच और अमनदीप सिंह के पास से 20 लाख की माँग की थी और उसने कहा कि थी कि यदि वह पैसे देते हैं तो इस केस में से बरी हो जाएंगे / यदि पैसे नहीं दिए तो वह उनको जेल भेज दिया जायेगा / जिसके चलते ही वह मौजूदा सरपंच के कहने पर आज पुलिस पार्टी समेत सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह उनके घर पहुँचा परन्तु वहां लोगों की पुलिस के साथ हाथापाई की और सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह के फाड़ दिए और उस की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली /
.इस मामले में गांव के लोगों का कहना है कि बलदेव सिंह ख़ुद भी नशा करता है और आज भी नशे की हालत में ही वह पूर्व सरपंच के घर पहुंचा था / इस संबंध में गाँव वासियों ने अमृतसर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को समझाया / उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की बात सुनी जायेगी और उसके बाद ही आगे वाली कार्यवाही की जायेगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Sub-inspector arrives to raid and beat people Amritser Punjab


































