.
School student named Anmol gets kidnapped from Seth Hukamchand School in Jalandhar A few hours later Anmol called Ludhiana
कुछ ही घंटों बाद अनमोल ने पिता को फ़ोन कर क्या कहा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” / जालंधर : आज जालंधर में दोपहर के समय प्रसिद्ध स्कूल सेठ हुकमचंद से 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अनमोल गायब हो गया जिसके बाद पुरे शहर में सनसनी फैल गई / स्थानीय पुलिस को जब इस गंभीर मामले की सुचना मिलती जिला पुलिस के हाथ पांव फूल गए और अनमोल को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया गया, लेकिन इस दौरान शाम करीब 4 बजे अनमोल ने खुद अपने पिता मुकेश खन्ना को किसी के फोन से फ़ोन करके अपने लुधियाना के बाईपास में होने की सुचना दे दी /
..
इस ख़बर के मिलते ही स्थानीय पुलिस को और रिश्तेदारों को अनमोल के पिता ने बताया बेटे अनमोल ने अपने आप को लुधियाना बाईपास में होने के बारे में उनको किसी के फ़ोन से फ़ोन करके सूचना दी है / इस दौरान उन्होंने यह भी बताया की उनके बेटे ने उनको बताया है कि कोई उसको स्कूल के अंदर उसकी क्लास से ही उसे कुछ सूंघा कर अपने साथ ले गया था /
..
पिता को अनमोल ने यह भी बताया कि जब उसको होश आया तो उसने अपने आप को बस में देखा तो वह हैरान हो गया और किसी तरह से बस को रुकवाकर नीचे उतरा और जब उसने आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला की वह तो वो लुधियाना बाईपास के पास पहुंच चूका है / जिसके बाद उसने पास ही में मौजूद किसी व्यक्ति से फ़ोन मांग कर मुझसे फ़ोन पर सारी बात बताई / उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की जानकारी मिलते ही उन्होंने लुधियाना में रहते अपने किसी रिश्तेदार से सम्पर्क किया और उनको अनमोल के पास तुरंत पहुंचने को कहा और अब वह सुरक्षित हमारे रिश्तेदार के पास पहुंच चूका है और वह जालंधर अनमोल को लेकर आ रहे हैं /
.
इस सारे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि छुट्टी के दौरान स्कूल के अंदर अनमोल की कक्षा से उसके गायब हो जाने की उन्हें जानकारी मिली थी जिसके बाद जब हमने स्कूल प्रबंधन से स्कूल के सीसीटीवी चेक करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे खराब हैं / पुलिस अधिकारी ने इतना ही बताया कि अनमोल के मिलने की सुचना भी उनको उनके परिजनों से मिली है अब बाकि की जानकारी अनमोल के जालंधर पहुंचे के बाद ही पता चलेगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
School student named Anmol gets kidnapped from Seth Hukamchand School in Jalandhar A few hours later Anmol called Ludhiana


































