.
HMV Organised seminar on Prevention of Anemia to mark “Poshan Maah”
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय में की यूथ रेडक्रास सोसायटी की ओर से ‘पोषण माह’ के संदर्भ में प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी के दिशा-निर्देश में अनीमिया की रोकथाम पर सेमिनार का आयोजन किया गया / इस अवसर पर आईएमए जालंधर के प्रेजीडेंट डॉ. हरीश भारद्वाज, डब्लयूडीडब्लयू की स्टेट चेयरपर्सन डा. जैसमीन दाहिया, डा. दीपाली लूथरा व डा. गगनदीप सिंह उपस्थित थे / यूथ रेडक्रास सोसायटी की इंचार्ज श्रीमती दीपशिखा ने प्लांटर भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया /
..
डॉ. जैसमीन दाहिया ने अनीमिया की रोकथाम विषय पर जानकारी से भरपूर लैक्चर दिया / उन्होंने कहा कि मृत्यु दर बढऩे का महत्वपूर्ण कारण अनीमिया है / उन्होंने कई कारण बताए, जिनकी वजह से अनीमिया की समस्या होती है /

उन्होंने अनीमिया के लक्ष्ण भी बताए जिनमें थकान, त्वचा का पीलापन, सांस चढऩा, चक्कर आना या दिल की धडक़न तेज होना शामिल है / डॉ. दाहिया ने अनीमिया से संबंधित आंकड़े भी सांझे किए तथा कहा कि इस समस्या से जनसंख्या का तीसरा हिस्सा प्रभावित है /
. .उन्होंने छात्राओं को भी समय-समय पर एचबी चैक करवाने की सलाह दी तथा स्वस्थ लाइफ स्टाइल अपनाने पर जोर दिया / शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दी गई / उन्होंने भारत सरकार की ओर से देश को 2022 तक कुपोषण रहित बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ कैंपेन का भी हवाला दिया / डॉ. दीपाली लूथरा ने छात्राओं को सेहतमंद खानपान की आदतें अपनाने व मेडिटेशन व योगा करने के लिए प्रेरित किया / इस अवसर पर डॉ. अंजना भाटिया, मिस सिम्मी, डॉ. मीनाक्षी (मेडिकल आफिसर) भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV Organised seminar on Prevention of Anemia to mark “Poshan Maah”




































