.
blast in loc North kashmir jawan lost his life Jammu kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट से एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया / इसी बीच पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करके जमकर फायरिंग की / इस फायरिंग में महिला की मौत हो गई /
..
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुबह जवानों का एक गश्ती दल पेट्रोलिंग पर था और इसी दौरान वहां हुए जोरदार विस्फोट में दो जवान बुरी तरह घायल हो गए / इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां एक जवान की मौत हो गई / दूसरे जवान की हालत स्थिर है /
..
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर गश्त को तेज कर दिया है / सर्दियों से पहले आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा बल चौकस हैं / आपको बता दें कि सोमवार को उत्तर कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से नागरिक ठिकानों को लक्ष्य बनाकर की गई गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
blast in loc North kashmir jawan lost his life Jammu kashmir




































