.
huge road accident 10 dead in bus and truck collision Rajasthan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर में बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई / हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए / हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 25 से ज्यादा यात्री गंभीर रुप से घायल हैं / ट्रक और बस के बीच यह टक्कर बीकानेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 के पास हुई /
..
घायलों को इलाज के लिए PBM अस्पताल में भर्ती कराया गया है / हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और बस व ट्रक को हाईवे से हटाने का काम चल रहा है / इस हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरा तरह खत्म हो गया / कई यात्री इसमें फंस गए / घायलों को निकालने के लिए मौके पर कटर मंगाना पड़ा / कटर से बस को काटने के बाद यात्री बाहर निकाले जा सके /
..
इस भयानक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं / इससे पहले 11 नवंबर को बीकानेर जिले के देशनोक कस्बे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी / पुलिस ने बताया था कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक मिनी बस सामने से आ रही जीप से जा टकराई / भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्तपाल में दम तोड़ दिया /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
huge road accident 10 dead in bus and truck collision Rajasthan






































