.
.
Celebrated the light day of Guru Gobind Singh Ji in St. Soldier
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में आज सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया / इस अवसर पर प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में प्रकाश दिवस को समर्पित श्री सुखमनी साहिब के पाठ करवाए गए, जिस में स्कूल स्टाफ के साथ-साथ छात्रों ने भी भाग लिया / भोग उपरंत विद्यार्थियों ने शब्द गायन किये ओर गुरू जी का अटूट लंगर भी बांटा गया /
..
इस अवसर पर प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने छात्रों को गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह सिखों के 10वें गुरू थे / उनका जन्म 9वें गुरू तेग बहादुर व माता गुजरी जी के घर 1666 में हुआ था / उस समय भारत में मुगल सल्तनत राज कर रही थी / अप्रैल 1699 में उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की ओर सिंह समुदाय को एक अलग पहिचान दी /
..
उन्होंने मुगल सल्तनत के जुलमों के खिलाफ अपना व अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया / उन्होंने छात्रों को गुरू जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया / इस समय स्कूल का पूरा टीचिंग व नान-टीचिंग स्टाफ मौजूद था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Celebrated the light day of Guru Gobind Singh Ji in St. Soldier































