.
truck collided with hrtc two buses in nahan 12 injured himachal pradesh nahan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / नाहन : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर (Sirmour) जिले में एक बाद फिर से हादसा हुआ है / यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटी) की दो बसों (HRTC Bus Accident) से एक ट्राला टकरा गया है / हादसे में 12 लोग घायल हैं, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर है / पुलिस (Nahan Police) मामले की पड़ताल कर रही है /
..
जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के नाहन में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है / HRTC की 2 बसों से एक ट्राला टकरा गया / नाहन-कालाअम्ब मार्ग पर गौशाला के समीप यह हादसा हुआ है / हादसे में 12 लोगों को चोटें लगी हैं / 4 घायल गंभीर हैं / घायलों को नाहन के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है / घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं /
..
चार जनवरी को नाहन में नाहन-शिमला हाईवे पर एचआरटीसी (HRTC) की बस (bus Accident) पलट गई थी / इसमें सवार सभी 24 लोग घायल (Twenty four Injured) हो गए, हालांकि, बस ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया / नाहन से करीब 3 किलोमीटर दूर बनोग के समीप एचआरटीसी की बस पलटी थी. ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ था /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
truck collided with hrtc two buses in nahan 12 injured himachal pradesh nahan






































