.
KMV Coaching Classes of CA Foundation Course in Full Swing Course in Collaboration with ICAI Has Been Accredited from ICAI
आई.सी.ए.आई. के सहयोग से सी.ए. फाऊंडेशन कोर्स है चलाया जा रहा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) शिक्षा के क्षेत्र में नए पायदान चढ़ते हुए विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए अग्रसर है /
..
इसी दिशा में कालेज के पोस्ट ग्रैजुऐट डिपार्टमैंट आफ कामर्स एंड बिजनैस एडमिनिस्ट्रेशन ने नई उंचाईयों को छूते हुए इंस्टिच्यूट आफ चार्टड अकाऊंटेंसी आफ इंडिया (आईसीएआई) के साथ करार किया है जिसके तहत के.एम.वी. में आई.सी.ए.आई. के सहयोग से सी.ए. फाऊंडेशन प्रोग्राम की कोचिंग की पूरी गंभीरता से चल रही कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहीं है /
.उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. पंजाब का पहला कालेज है जिसके द्वारा यह आई.सी.ए.आई. के सहयोग से सी.ए. फाऊंडेशन की ओरल कोचिंग शुरु की गई है / इस फाऊंडेशन की कोचिंग कई वर्षों से कामर्स पढ़ा रहे अनुभवी अध्यापकों द्वारा कक्षाओं में छात्राओं को प्रदान की जा रही जानकारी के लिए छात्राओं में पूरा जोश एवं उत्साह है /
.कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कामर्स विभाग की अध्यक्षा डा. नीरज मैनी और अन्य स्टाफ मैंबर्स को बधाई दी और कहा कि के.एम.वी. के कामर्स विभाग का देश की अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं एनआईएसएम, एनएससी और सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (सेबी) के साथ भी समझौता हो चुका है /
.देश की इन प्रतिष्ठित फाईनेंशियल संस्थाओं के साथ कालेज का करार होने से छात्राओं का व्यवहारिक ज्ञान बढ़ेगा और कंपीटेटिव एगजाम उर्तीण करने में भी मदद करेगा / उन्होंने कहा कि सी.ए. जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्राओं को अब कालेज में ही कोचिंग दी जा रही है ताकि उन्हें बाहर जाकर असुविधा न हो / कालेज प्राचार्या ने कहा कि इस प्रोग्राम की कोचिंग कालेज के बाहर के छात्र भी ले सकते हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Coaching Classes of CA Foundation Course in Full Swing Course in Collaboration with ICAI Has Been Accredited from ICAI






































