.
jammu encounter broke out in pulwama awantipora jammu kashmir one militant killed
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई / इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मारा गया है / उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं /
..
उधर एलओसी से घुसे तीन आतंकियों की तलाश में सातवें दिन सोमवार को भी सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा / सोमवार को नौशेरा के दब्बड़, पोठा, खेड़ी, दराट, मंगलादेई आदि इलाकों को खंगाला गया /
.मंगलवार को नौशेरा के दब्बड़ और आसपास के इलाकों में तीन आतंकी देखे जाने के बाद से सेना व पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है / ये आतंकी बक्करवाल परिवार के घर में पानी पीने के बहाने घुस आए थे / उनसे सैन्य ठिकानों और मुगल रोड के बारे जानकारी मांग रहे थे /
..
शक होने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी / इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे / आतंकियों के घुस आने की घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है / लोग शाम ढलने के बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jammu encounter broke out in pulwama awantipora jammu kashmir one militant killed






































