.
Jammu & Kashmir parcel blasted near bsf headquarters army defuses
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू : जम्मू के सांबा जिले में बीएसएफ ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है / दरअसल पंजटीला स्थित बीएसएफ मुख्यालय में कमांडिंग अधिकारी के नाम से पार्सल आया / इस पार्सल में आईईडी थी जिसे सेना ने डिफ्यूज कर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है /
..
आपको बता दें कि पहली बार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए पार्सल में आईईडी का इस्तेमाल किया गया है / सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू के सीमावर्ती जिले साम्बा में बीएसएफ मुख्यालय के पास एक पार्सल पहुंचा / पार्सल बीएसएफ के एक अधिकारी के नाम का था /
..
बीएसएफ के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर शाम कुछ अज्ञात व्यक्ति यह पार्सल लेकर बीएसएफ की बटालियन के मुख्य गेट तक पहुंचे और वहां तैनात जवानों का यह पार्सल दिया / लेकिन बीएसएफ के उस अधिकारी ने किसी पार्सल का आर्डर देने की बात से इनकार कर दिया, ऐसे में बीएसएफ अधिकारी को संदिग्ध पार्सल पर शक हुआ /
..
इस पार्सल को सुरक्षा के कारणों के चलते बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने कब्जे में ले लिया / जांच करने के बाद उसमें से कुछ विस्फोटक, एक डेटानेटर और एक बैटरी मिली है / बीएसएफ के आईजी ने बताया कि इस पार्सल आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है / वहीं इस संबंध में सांबा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jammu & Kashmir parcel blasted near bsf headquarters army defuses






































