.
several highways closed in the state due to snowfall jcb removing snow to restore jalori pass shimla
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कुल्लू : लगातार हो रही बर्फबारी के बीच प्रदेश के कई नेशनल हाईवे और अन्य छोटी सड़कें बंद हो गई है / बर्फ के पड़ने से सड़कों पर जमा बर्फ के बीच से होकर वाहनों के पहिए निकल नहीं पा रहे है / कई स्थानों पर प्रशासन की ओर से बर्फ से भरी पड़ी सड़कों से बर्फ को हटाने का काम शुरू किया गया है /
..
औट-लुहरी नेशनल हाईवे-305 को बहाल करने का कार्य शुरू हो गया है / इस मार्ग में उप मंडल मुख्यालय की ओर से जेसीबी के माध्यम से सड़क से बर्फ को हटाने का कार्य सुबह से शुरू हो गया है / जेसीबी सड़क से बर्फ को हटाते हुए खनाग क्रॉस कर चुकी है जो लगातार जोड़ी पास की ओर बढ़ रही है, हालांकि आसमान से बर्फबारी का दौर लगातार जारी है लेकिन इसके बावजूद भी जेसीबी इस मार्ग से बर्फ को हटाने का कार्य कर रही है /
..
गौरतलब है कि बर्फबारी होने के कारण औट-लुहरी एनएच 305 पिछले 6 दिनों से यातायात के लिए बंद पड़ा है / जलोड़ी पास में अब तक 3 फुट के करीब बर्फ की परत जम चुकी है जिस कारण वाहनों की आवाजाही के साथ-साथ पैदल आवाजाही के लिए भी यहां मार्ग बंद पड़ा है / परंतु बरसते मौसम में भी सड़क बहाली के कार्य शुरू होने से लोगों में इस मार्ग के जल्द खुलने की उम्मीद जा गई है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
several highways closed in the state due to snowfall jcb removing snow to restore jalori pass shimla






































