.
three died and two injured in road accident in moga ludhiana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मोगा : एक शादी समारोह से लौट रहे नवविवाहित दंपत्ति की कार मोगा के थाना मैहना के निकट हाईवे पर अचानक डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई / डिवाइडर से टकराने के बाद कार विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार से टकरा गई / हादसा इतना भयंकर था कि नवविवाहित जोड़े सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए / घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है /
..
जानकारी के अनुसार रायकोट (लुधियाना) निवासी जसपाल सिंह (26 साल) एवं उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर (25 साल) की दो महीने पहले ही शादी हुई थी / दोनों टाटा इंडिका कार से मोगा से वापस रायकोट लौट रहे थे / उनके साथ गुरप्रीत कौर की 18 वर्षीय कजिन प्रदीप कौर भी थी / प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी जसपाल सिंह चला रहा था / थाना मैहना के निकट हाईवे पर अचानक टाटा इंडिका कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटियां खाते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची /
..
इस दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से टकरा गई / स्कॉर्पियों सवार परिवार मुल्लापुर से किसी संबंधी के निधन पर शोक जताकर लौट रहा था, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं / सिविल अस्पताल में भर्ती स्कॉर्पियो कार चालक गुरमीत सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी नाथेवाला (बाघापुराना) ने बताया कि गाड़ी में उसकी बहन बलबिंदर कौर गिल पत्नी रघुवीर सिंह निवासी सेक्टर-35सी चंडीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई /
.वहीं गाड़ी में सवार दूसरी बहन चरणजीत कौर बराड़ पत्नी बलबिंदर सिंह बराड़ (60 साल) व टाटा इंडिका में सवार प्रदीप कौर को गंभीर हालत में लुधियाना रेफर कर दिया गया। थाना मैहना के एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों व मृतकों को तत्काल पुलिस व एक एम्बुलेंस गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल लाया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
three died and two injured in road accident in moga ludhiana






































