.
lover murdered his girlfriend in sri muktsar sahib punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ श्री मुक्तसर साहिब : गांव सोथा में हुई हत्या में युवती का प्रेमी ही उसका कातिल निकला / आरोपित को पुलिस ने काबू कर लिया है। वह अपनी प्रेमिका से छुटकारा चाहता था / उसे यह भी संदेह था कि प्रेमिका के किसी और के साथ भी संबंध हैं / पुलिस के अनुसार आरोपित जगमीत ने सुबूत मिटाने की कोशिश भी की / उसने अपने पहने हुए कपड़े जला दिए / हथियार भी दूर फेंक दिया / जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके पांव में पहने हुए लोहे के कड़े पर खून लगा हुआ था / इसके अलावा जिस मोटरसाइकिल पर वह शव लेकर जाना चाहता था, उस पर भी खून लगा था / इस पर पुलिस ने उसे काबू कर जब कुछ सख्ती की तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी /
..
गांव सोथा की मनप्रीत कौर (22) पुत्री हरभजन सिंह ने बारहवीं के बाद कंप्यूटर का कोर्स किया था / वह घर पर ही रहती थी / बुधवार रात को अचानक वह घर से गायब हो गई थी / उसके भाई व भाभी बच्चे समेत सिविल अस्पताल में थे / बेटी के गायब होने के बाद माता-पिता व चाचा का परिवार उसकी तलाश में जुट गए / सुबह उसका शव अनाज मंडी के पास दोदा रोड पर मिला / युवती के गले पर तेजधार हथियार के निशान थे / पुलिस ने जांच के बाद उसके प्रेमी को काबू कर लिया है /
..
एसएसपी राजबचन सिंह ने बताया कि गांव महराज वाला निवासी जगमीत सिंह उर्फ गोरी के मनप्रीत कौर उर्फ मन्नू के साथ करीब तीन वर्ष से प्रेम संबंध थे / दो वर्ष पहले जगमीत सिंह की शादी हो गई थी / वह मनप्रीत कौर से पीछा छुड़वाना चाहता था / मनप्रीत कौर उसके साथ संबंध रखने के लिए दबाव बनाती थी / वह अकसर ही उसके घर भी चली जाती थी / जगमीत सिंह को यह भी संदेह था कि मनप्रीत कौर के किसी और के साथ भी प्रेम संबंध हैं / करीब एक माह पहले भी गांव में पंचायत ने इनका राजीनामा करवाया था और अलग-अलग रहने को कहा था / मनप्रीत कौर अपने परिवार वालों की बात भी नहीं मानती थी /
..
जगमीत सिंह ने बुधवार शाम सात बजे के करीब मनप्रीत कौर को फोन कर बाहर बुला लिया / उसे वह दूर ले गया और साथ लाए हथियार से उसकी हत्या कर दी / इसके बाद उसने उसके शव को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश भी की, लेकिन वह मोटरसाइकिल पर उसे ले जाने में असफल रहा तो वहीं खेतों में फेंककर चला गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
lover murdered his girlfriend in sri muktsar sahib punjab






































