.
KMV Hostel Commences New Year & New Semester with a Havan on the Auspicious Occasion of Makar Sakranti
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर के होस्टल में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नव वर्ष एवं नए समैस्टर की शुरुआत के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, फैकल्टी मैम्बर्स तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया / हवन यज्ञ में गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ आहुतियां डालते हुए सभी ने संसार में शांति तथा प्रेम की कामना की /
..
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पर्व की महत्ता से अवगत कराते हुए सभी को मुबारकबाद दी और कहा कि के.एम.वी. अपनी छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए उन्हें हुनरमंद बनाने के साथ-साथ साकारात्मक व्यवहार लीडरशिप क्वालिटीज, अनुशासन, काम के प्रति सर्मपण आदि के साथ-साथ उनकी शख्सियत के विकास के लिए हमेशा से ही प्रयत्नशील है /
..
श्रेष्ठता के इस मार्ग पर के.एम.वी. के छात्रावास में छात्राओं के ज्ञान के दायरे को और अधिक विशाल करने के लिए बहुत सारी ऐसी गतिविधियों का आयोजन करवाया जाता है, जिनसे जागरुकता फैला कर उन्हें समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है तथा साथ ही के.एम.वी. का होस्टल सभी छात्राओं को उनके घर जैसा माहौल प्रदान कर उनके जीवन के इस समय को सदा के लिए यागदार बनाने में प्रयासरत है /
..
उन्होंने सभी विद्यार्थियों, फैकल्टी मैम्बर्स तथा हॉस्टल स्टॉफ के सदस्यों को उनके शुभ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं / इसके साथ ही इस अवसर पर होस्टल के कर्मचारियों को उनकी जरुरत की वस्तुएं भेंट स्वरुप भी प्रदान की गई / डीन, रैजीडैंट लाइफ डॉ नीरज शर्मा, हॉस्टल वार्डन, श्रीमती परमजीत एवं श्रीमति बलविंदर कौर भी होस्टल स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ इस मौके पर उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Hostel Commences New Year & New Semester with a Havan on the Auspicious Occasion of Makar Sakranti






































