.
CULTURAL AND PATRIOTIC EVENTS TO BE HALLMARK OF THE REPUBLIC DAY CELEBRATIONS ON JANUARY 26TH Jalandhar Guru Gobind Singh Stadium
डिप्टी कमिशनर ने समारोह के प्रबंधों का लिया जायजा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जालंधर के श्री गुरु गोबिन्द सिंह स्टेडियम में होने वाले समागम के दौरान सांस्कृतीक और देश भक्ति के रंग केंद्र बिंदु होंगे जिनके द्वारा पंजाब की विरासत को प्रमुखताके साथ दिखाया जायेगा /
.डिप्टी कमिशनर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि देश का राजनैतिक प्रबंध चलाने का आधार संविधान के लागू होने वाले इस बधाई दिवस को देश भर में बड़े स्तर पर मनाया जाता है, जिस के लिए जालंधर जिले में प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं / उन्होंने तैयारियाँ को अंतिम रूप देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की तरफ से सुचारू यातायात के लिए विस्तारित योजनाबंदी और रूट पलान तैयार किया गया है और साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किये गए हैं / इसलिए स्टेडियम के अंदर और आस-पास सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाए गए हैं /
. .उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी भी हंगामी हालात से निपटने के लिए डाक्टरों और पैरामेडिकल टीमों की तैनाती कर दी गई है / इसके अतिरिक्त नगर निगम की तरफ से साफ़ सफ़ाई, आरज़ी शौचालय, पानी के छिड़काव के कडे प्रबंध किये गए हैं /
.उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से समागम के दौरान सभी प्रबंधों की निगरानी के लिए सीनियर आधिकारियों की तैनाती की गई है / समारोह के लिए फूल डरैस्स रिहर्सल 24 जनवरी को होगी / इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह, जि़ला शिक्षा अधिकारी हरिन्दरपाल सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटा.) मनमोहन सिंह, उप जि़ला शिक्षा अधिकारी गुरप्रीत कौर एवं अन्य उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
CULTURAL AND PATRIOTIC EVENTS TO BE HALLMARK OF THE REPUBLIC DAY CELEBRATIONS ON JANUARY 26TH Jalandhar Guru Gobind Singh Stadium




































