.
nirbhaya case latest news update convict pawan gupta in supreme court
(देखें पीटीबी न्यूज़ पर Video)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि निर्भया के तीन दोषियों को एक फरवरी को फांसी देने के लिए उनकी तरफ से पूरी तैयारी है / तिहाड़ जेल का प्रतिनिधित्व कर रहे लोक अभियोजक इरफान अहमद ने कहा कि केवल एक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका लंबित है और अन्य को फांसी दी जा सकती है /
..
उन्होंने कहा कि यह किसी भी प्रकार से अवैध नहीं है / वहीं अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है / उम्मीद जताई जा रही है कि आज ही फैसला सुनाया जाएगा / आपको बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट में दोषियों द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई हो रही है, जिसमें उन्होंने एक फरवरी को होने वाली फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग की थी /
.इस दौरान लोक अभियोजक इरफान अहमद ने दोषियों के वकील की दलील का विरोध किया / उन्होंने कहा कि दोषियों की यह याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है / इसके अलावा दोषी पवन गुप्ता ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर की, जिसमें उसके नाबालिग होने की याचिका को खारिज करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश को चुनौती दी गई है /
.आपको बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने दोषी अक्षय कुमार सिंह की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी / इसके बाद दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा था कि यह फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांचों जज हों या राष्ट्रपति, वे भगवान नहीं हैं / ऐसा नहीं है कि वे गलती नहीं कर सकते हैं / दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा था कि अक्षय की सुधारात्मक याचिका के लिए दिए गए आधारों से कोर्ट सहमत नहीं हुआ /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
nirbhaya case latest news update convict pawan gupta in supreme court




































