.
gurik brought doli same car her parents marriage Patiala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big मनोरंजन न्यूज़ पटियाला : विश्वभर में मशहूर गायक गुरदास मान के बेटे वीडियो डायरेक्टर गुरइक मान का होशियारपुर के मुंडियां जट्टां की मॉडल एवं एक्ट्रेस सिमरन कौर मुंडी के साथ आज आनंद कारज हो गया / इस शादी में मनोरंजन जगत की काफी हस्तियां पहुंचीं / इस शादी के लिए हनी सिंह, कपिल शर्मा, सरगुन मेहता और एम्मी विर्क समेत 102 मेहमान दो दिन से पटियाला में रह रहे हैं /
..
शादी के बाद सिमरन कौर मुंडी की डोली लेकर गुरइक मान जिस कार में गए उसी कार में गुरदास मान पत्नी मनजीत मान की डोली लेकर आए थे / यह कार आसमानी रंग की है / कार पर फूल सजाए गए थे / गुरइक और सिमरन बहुत सुंदर लग रहे थे / डोली के वक्त सिमरन भावुक हो गईं /
.शादी की रस्मों के दौरान कल मेहंदी की रस्म हुई थी / सबसे बड़ी बात ये कि गुरइक ने खुद अपनी होने वाली दुल्हन सिमरन कौर मुंडी के हाथों में मेहंदी लगाई थी / जब गुरइक मान को हल्दी-बटना लगाने की रस्म हुई तो गुरदास मान ने अपने हिट गीत मुड़-मुड़ याद सतावे पिंड दीयां गलियां दी बजाकर डांस किया / कल जो तस्वीरें हल्दी सेरेमनी की सामने आई थी उनमें गुरिकेक मान व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए हैं /
.वहीं, उनकी दुल्हन सिमरन येलो कलर के सूट और सलवार में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं / उनके कुछ करीबी दोस्त उनकी हल्दी की रस्में अदा करते हुए भी तस्वीरों में नजर आए / गौरतलब है कि गुरइक और सिमरन कौर मुंडी पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के संपर्क में हैं / दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
gurik brought doli same car her parents marriage Patiala Punjab




































