.
congress president sonia gandhi admitted to ganga ram hospital
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है / राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ हैं / उनकी तबियत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है / बीते दिन शनिवार को वो बजट सत्र में भी शामिल नहीं हुईं / सोनिया गांधी पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं /
..
तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वो राजनीति में भी कम सक्रिय रहती हैं / अभी दिल्ली में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में सोनिया गांधी चुनावी रैलियों में नजर नहीं आईं / सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंची हैं, जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं / आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था /
..
इसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी / लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ ही महीने बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को नया कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष चुना / सोनिया गांधी विदेश में भी इलाज करवा चुकी हैं / 2017 में सोनिया गांधी हेल्थ चेकअप के नाम पर बिना किसी को बताए विदेश चली गई थीं। तब बताया गया कि वो अमेरिका में हैं और उनका इलाज चल रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
congress president sonia gandhi admitted to ganga ram hospital




































