.
grenade attack on crpf personnel at pratap park lal chowk in srinagar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू कश्मीर : श्रीनगर के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया / इस हमले में दो स्थानीय नागरिक और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं / घायल नागरिकों और जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है / वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है /
..
आपको बता दें कि घाटी का माहौल खराब करने के लिए आतंकी लगातार नापाक हरकतें करने की फिराक में जुटे हुए हैं / वहीं सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकी व उनके आका बौखालाए हुए हैं / स्थानीय लोगों और इलाके में दहशत फैलाने के लिए आतंकवादी ग्रेनेड हमले जैसी वारदतों को अंजाम देने में जुटे हैं /
..
इससे पहले 24 जनवरी को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुराने शहर के नूरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था / इस हमले में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हुआ था / वहीं आठ जवनवरी को श्रीनगर में हबाक चौक पर आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला किया था / इस हमले में दो स्थानीय नागरिक घायल हुए थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
grenade attack on crpf personnel at pratap park lal chowk in srinagar




































