.
dhindsa father and son sacked from shiromani akali dal punjab chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ने राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा और उनके पुत्र विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है / उनकी पार्टी से प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी गई है / यह फैसला पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में पार्टी दफ्तर में हुई कोर कमेटी की बैठक में लिया गया / दोनों पिता-पुत्र ने पिछले कुछ समय से बागी तेवर अपना रखे थे और बादल परिवार पर हमले कर रहे थे /
..
शिअद ने संगरूर में रैली के दौरान ही दोनों को बर्खास्त करने का फैसला ले लिया था, जिस पर कोर कमेटी ने मुहर लगा दी / शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि राज्यसभा के सभापति व पंजाब विधानसभा के स्पीकर को चिट्ठी भेजी जाएगी / 11 जनवरी को पार्टी ने ढींडसा पिता-पुत्र को निलंबित कर दिया था /
.डॉ. चीमा ने कहा कि सस्पेंड किए जाने के बाद भी ढींडसा पिता-पुत्र ने अफसोस नहीं जताया न ही कहा कि वह पार्टी में रहना चाहते हैं / ढींडसा से पहले अकाली दल ने रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सेवा सिंह सेखवां, डॉ. रतन सिंह अजनाला, जत्थेदार उजागर सिंह वडाली जैसे टकसाली अकालियों को पार्टी से निकाल दिया गया था /
.परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि यह तानाशाही रवैया है / शिअद से सच्चाई बर्दाश्त नहीं होती, इसलिए हमें कारण बताओ नोटिस नहीं दिया / शिरोमणि अकाली दल किसी की जागीर नहीं, बल्कि एक विचारधारा है / उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि वह अकाली विचारधारा वाले लोगों से जुड़ सकते है / साथ ही कहा कि भाजपा में जाने का तो सवाल ही नहीं उठता / सुखबीर बादल पूरी तरह से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले हुए हैं / हालात खुद ही बहुत कुछ बयां कर रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
dhindsa father and son sacked from shiromani akali dal punjab chandigarh




































