.
KMV Organizes an Awareness Event on Recuperative Remedies from Nature in Collaboration with SHKKTI Foundation
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त), जालंधर द्वारा शक्ति फाऊंडेशन के सहयोग के साथ रिटायर फ्राम इलनैस रिवायर विद नेचरस बल्सि विषय पर एक जागरुकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया / इस प्रोग्राम में श्री जापिंदर सिंह, चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट, जालंधर ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की /
..
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्यातिथि एवं आए हुए अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में शारीरिक एवं मानसिक तौर पर सेहतयाब रहने के लिए अच्छी, सेहतमंद तथा संतुलित खुराक की जरुरत पर प्रकाश डाला / उन्होंने कहा कि एक हृष्ट-पुष्ट शरीर के साथ ही एक इंसान लगातार प्रयत्नशील रहकर अपने मकसद की प्राप्ति कर सकता है / इस प्रोग्राम में श्री अतुल शाह, संस्थापक एवं मुखी, ओजस परिवार ने स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान गल्त जीवन शैली के साथ पैदा होने वाली शारीरिक एवं मानसिक त्रुटियों और रोगों से बचने के लिए कुछ जरुरी नियमों को सांझा किया /
.उन्होंने बताया कि गल्त जीवन शैली एवं दूषित पर्यावरण के साथ संसार भर में लगभग 13000 बीमारियां पैदा हो चुकी है जो जानलेवा साबित हो रही है / इसके साथ ही उन्होंने मधुमेह, ब्लड प्रैशर, मोटापा, त्वचा रोग, कैंसर, हड्डियों के रोग, नजला जुकाम, फैटी लीवर, सोराईसिस, पीलिया, आंखों में इन्फैक्शन आदि जैसी शारीरिक समस्याओं से निजात प्राप्त करने के लिए उचित एवं नियमित जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर जिक्र किया /
.इस मौके पर मौजूद दूसरे स्त्रोत वक्ता श्री दीपक ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाने से हम शारीरिक रुपांतरण के साथ-साथ मानसिक और अध्यात्मिक विकास की ओर भी अग्रसर होते है / उन्होंने कहा कि प्रकृति के सामंजस्य में निरोग और स्वस्थ्य जीवन शैली हमारे जीवन और शरीर पर दूरगामी और स्थायी प्रभाव डालती है / इसके साथ ही विद्यालय एवं शक्ति फाऊंडेशन के इलावा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया /
.
इस दौरान रिटायर कर्नल आर.एस. धौल को आर्मी आवार्ड, मैडम विनी जैन को ट्रैंडिंग द इलुट्रेडन आवार्ड, श्री अरविंद धूमल को उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आवार्ड था श्री अशोक मित्तल को वासुदेव कुटुंभकम आवार्ड के साथ सम्मानित किया गया / मैडम आभा नागर, प्रधान, शक्ति फाऊंडेशन में सभी आए हुए अतिथियों और विद्यालय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया / प्राचार्या जी ने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए डा. मधुमीत, डा. गुरजोत, श्रीमति साधना टंडन, श्रीमति नीती कपूर और श्रीमति मनी खैहरा के साथ-साथ पूरी टीम को मुबारकबाद दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes an Awareness Event on Recuperative Remedies from Nature in Collaboration with SHKKTI Foundation




































