.
GEMS Cambridge International School organizes blazing party for 12th standard students Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : स्थानीय जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में 15 फरवरी को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई देने से पूर्व शुभाशीर्वाद स्वरूप एक शानदार पार्टी दी / इस समारोह का शुभारंभ हवन यज्ञ और ज्ञान की देवी सरस्वती के मंत्रोच्चारण से हुआ / सभी विद्यार्थियों ने हवन में आहुतियाँ डालकर परमात्मा से आशीर्वाद लिया, जिसमें स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव वासल, निर्देशक मैडम इना वासल जी और सीईओ श्री राघव वासल ने शिरकत की /
.
इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यर्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षाओं की तैयारी व योजनाबद्ध तरीके से परीक्षा देने के टिप्स दिए गए ताकि वे साकारात्मक रुख को अपनाते हुए परीक्षा दें / इस पार्टी में श्री संजीव वासल जी ने शुभाशीर्वाद देते हुए विद्यार्थियों को साहस व धैर्य से परीक्षा देने की सीख दी तथा आगामी जीवन के संघर्षों और परिस्थितियों से रूबरू करवाया / उन्होंने छात्रों को भावी जीवन सफल होने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास की प्रेरणा दी / निर्देशक मैडम इना वासल जी ने परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को ब्लैसिंग दीं तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी /
.
इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल वैशाली शर्मा ने बारहवीं के विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में एक सुयोग्य नागरिक बनने की नसीहत भी दी / इस भव्य पार्टी में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को टोकन ऑफ लव के तौर पर एकएक डायरी
.और पैन व स्मृति चिह्न प्रदान किया / इस अवसर स्कूल के सी।ओ।ओ। श्री राघव व वासल जी ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए र्हािर्दक शुभकामनाएँ दीं / इस कार्यक्रम का समापन दोपहर के लंच के साथ हुआ /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
GEMS Cambridge International School organizes blazing party for 12th standard students Punjab






































