.
Special Cell of Jalandhar Police arrested a youth of 1.5 kg of opium Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस की स्पैशल ऑप्रेशन युनिट को आज उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया / आज प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए डीसीपी अमरीक सिंह पवार, एडीसीपी गुरमीत सिंह किंगरा, एसीपी कवंलजीत सिंह ने इस सारे मामले की जानकारी दी /
. .उन्होंने बताया कि एस.ओ.यू. के प्रभारी अश्वनी नंदा और उनकी टीम ने लंबा पिंड चौक पर जब नाकाबंदी की हुई थी तो उन्होंने एक गाड़ी को रोका / जब पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी चालक के पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई / पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है /
..
उन्होंने आगे बताया कि युवक सुरेश कुमार इस नशे की खेप को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई देने का काम करता था और वह सुरेश कुमार उर्फ दोड़ू पुत्र मनी राम वासी हिसार का रहने वाला है / फ़िलहाल पुलिस ने सुरेश कुमार के पास से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आगे की करवाई की जा रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Special Cell of Jalandhar Police arrested a youth of 1.5 kg of opium Punjab






































