.
Innocent hearts college of educations celebrated holi festival jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स कालेज आफ एजुकेशन जालन्धर में विद्यार्थी-अध्यापकों और फैकल्टी सदस्यों के बीच रंग-बिरंगी होली ने माहौल को और शानदार बना दिया / विद्यार्थी-अध्यापकों और फैकल्टी सदस्य परिसर में फूलों के साथ होली खेलने के लिए एकत्र हुए और कहा बुरा न मानो होली है / कॉलेज की कार्यकारी निदेशक श्रीमती आराधना बौरी ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं /
..
उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और एकता के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है / उन्होंने यह भी कहा कि रंगों का त्यौहार, प्यार और उत्साह का प्रतीक होने के नाते, हमें अपने परिजनों के साथ जुडऩे का अवसर देता है और एक ताज़ा जीवन जीने का मौका प्रदान करता है /
.इस त्यौहार को मनाने के लिए विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें होली के महत्त्व और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए एक सुंदर स्किट का प्रदर्शन किया गया / विद्यार्थियों द्वारा किए गए नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिसर होली के गीतों से गूंज रहा था और विद्यार्थी उत्साह के साथ ओत-प्रोत थे /
.प्राचार्य डा. अरजिन्दर सिंह ने विद्यार्थी-अध्यापकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि होली रंगों के साथ-साथ प्यार के इज़हार करने का दिन है और उन्होंने कृत्रिम रंगोंं से बचकर सुरक्षित होली खेलने के लिए भी उन्हें प्रेरित किया जो हमारी त्वचा के लिए खतरनाक है / होली का उत्सव गुजिया के वितरण के साथ सम्पन्न हुआ /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Innocent hearts college of educations celebrated holi festival jalandhar






































