.
raja waring mla was affected by the Captain Major action taken against sand mafia in Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ पटियाला : एक दिन पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार राजा वड़िंग की तरफ से अपने फेसबुक्क अकवाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके कई संकेतक बयान दिए थे और खासकर रेत माफिया को लेकर कैप्टन सरकार की कारगुज़ारी पर सवाल करते हुए कई बातें भी की गई थी /
..
राजा वड़िंग की तरफ से जारी की गई वीडियो पोस्ट डालने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से सख़्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं, उन्होंने कहा है कि नाजायज तौर पर रात के समय होने वाली माइनिंग को रोका जाये /
.जिसके बाद रातों रात पंजाब के छह अलग-अलग जगहों पर रेड भी की गई और करीब 9 व्यक्तियों को गिरफ़्तार भी किया गया, जबकि 18 मशीनों को जब्त कर लिया गया है / यह कार्यवाही रोपड़, होशियारपुर, जालंधर शहरी और देहाती, मोगा और फाजिल्का में की गई है, जोकि अभी तक की सबसे बड़ी करवाई है /
.वहीं पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ऐसी शिकायतें आईं थीं कि रात के समय पंजाब के कई इलाकों में नाजायज तौर पर माइनिंग की जा रही है / उन्होंने कहा कि ऐसी करवाई अब लगातार होती रहेगी / उन्होंने यह भी कहा माइनिंग विभाग के आधिकारियों को साथ लेकर बड़े स्तर पर ऐसे अभियान चलाये जायेंगे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
raja waring mla was affected by the Captain Major action taken against sand mafia in Punjab






































