PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

लस्सी पिएंगे रोज़ाना तो पास नहीं आएंगी बीमारियां, हड्डियां रहेंगी मज़बूत,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “हेल्थ” : गर्मियों में शरीर को हाईड्रेट रखने के लिए पेय पदार्थों के सेवन की अक्सर सलाह दी जाती है / ऐसे में शरीर के स्वास्थ्य के लिए आप लस्सी को ट्राई कर सकते हैं / लस्सी पीने से जहां एक ओर शरीर को ठंडक मिलती है वहीं इसके ढेर सारे ऐसे फायदे भी हैं जिन्हें जानकर आप इसको अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहेंगे / जो लोग दूध से परहेज करते हैं उन लोगों के लिए भी लस्सी एक बेहतर ऑप्शन साबित होती है, क्योंकि इसमें दूध के गुण भी शामिल होते हैं / लस्सी में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं / प्लेन लस्सी आप अगर नहीं भी पीना चाहें तो फ्रूट लस्सी भी ट्राई की जा सकती है /

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप लस्सी का सेवन करना शुरू कर दीजिए / लस्सी में मौजूद पोटैशियम और राइबोफ्लेविन तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करता है /

लस्सी पीने से सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि इसके सेवन से पेट से संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है / इसको पीने से फूड प्वॉइजनिंग जैसी समस्या होने की संभावना कम हो जाती है / ये हमारे खाने को पचाने में मदद करती है / इसका प्रोबायोटिक गुण बैक्टीरिया को खत्म करता है साथ ही कब्ज की समस्या भी नहीं होती /

दूध को न पीने वाले लोगों में अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है / ऐसे में आप दूध के सब्सीट्यूट की तरह लस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं / इससे जहां एक ओर शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है वहीं कैल्शियम भी इसमें प्रचुर मात्रा में होता है / जिसकी वजह से आपकी हड्डियां तो मज़बूत होती ही हैं, साथ ही ये मसल्स को ग्रो करने में भी ये आपकी मदद करती है /

लस्सी को पीने की वजह से आपकी इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है / लस्सी में मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन डी आपकी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है /

दही का प्रोबायोटिक गुण शरीर से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है / मेटबॉलिज्म भी लस्सी पीने की वजह से बढ़ने लगता है /

लस्सी में मौजूद विटामिन बी 12 बालों को सफेद होने से बचाता है / लस्सी को बालों की कंडीशनिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है /