.
Jalandhar district the shops of medicines will open and close at this time every day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : दवाईओं की बेहद जरूरत वाले मरीजों के लिए जिला प्रशासन ने एमरजेंसी मरीजों के लिए जिले में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दवाईओं की दुकानों को खोलने का फैसला लिया गया है /
..
इस से संबंधित आदेश जारी करते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में रिटेल दवाइयों की दुकानों को इस समय दौरान खुलेंगी / उन्होंने कहा कि यह कर्फ्यू में ढील नहीं है, लेकिन यह एमरजेंसी मरीजों की सुविधा के लिए किया गया है /
.उन्होंने कहा कि इस समय के दौरान परिवार का कोई एक सदस्य दुकान और अन्य स्थानों पर सामाजिक दूरी को बरकरार रखते हुए एमरजेंसी हलातों में दवाईयां लेने के लिए जा सकता है / उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से यह एमरजेंसी मरीजों की समस्याओं को दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है /
.उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि यदि इस दौरान किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो दवाई कि दुकानों को दुबारा तो बंद कर ही दिया जायेगा और उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी / इसलिए नियमों का पालन जरूर करें ताकि अन्य लोगों को आपकी वजह से परेशानी ना हो /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar district the shops of medicines will open and close at this time every day






































