.
jalandhar dc released rate list of fruits and vegetables Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : विदेश के बाद देश और उसके बाद पंजाब में लगातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है / कोरोना वायरस के अब तक पंजाब में 39 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से नवांशहर में इसके सबसे ज्यादा केस देखने को मिले हैं /
. .कोरोना वायरस के कारण ही पंजाब में अभी तक एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है / कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा पूरा देश लॉकडाउन किया हुआ है / इसी तहत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा ही सारे जिलों के डी.सी. को सख्त हिदायतें दी गई हैं /

कोविड-19 (कोरोना वायरस) की रोकथाम संबंधी कर्फ्यू के माहौल में लोगों की जरुरी वस्तुओं का विशेष ख्याल रखते डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा द्वारा पूरे जिले में सब्जियों और फलों की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है /
..
डिप्टी कमिश्नर अनुसार अगर कोई सूची अनुसार मूल्य से महंगा सामान बेचेगा तो उसका कर्फ्यू पास जब्त कर लिया जाएगा और बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी / आपको बता दें की शहर में कला बाज़ारी की शिकायतें काफी दिनों से जिला अधिकारीयों को मिल रही थी जिसके बाद आज यह सख्त एक्शन जिलाधीश द्वारा लिया गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar dc released rate list of fruits and vegetables Punjab






































