.
The owner of Jalandhar OM Visa immigration took responsibility of providing food to the hungry thirsty people
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : पुरे विश्व में जहां एक तरह कोरोना वायरस का खतरा लगातार मंडरा रहा है, वहीं दूसरी और कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस वायरस से नहीं भूखे-प्यासे ही मरने की तादार में आ चुके हैं /यह स्थिति एक देश की नहीं है सभी देशों की है जिसमें भारत भी शामिल है,
..
हालाँकि देश के हर राज्य के मुख्यमंत्रियों ने जिले के सभी जिलाधीशों से लेकर जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारीयों को इस गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी संस्थाएं भी हैं जो अब लगातार आगे आकर ऐसे पीड़ित लोगों की सहायता करने में जुट गई हैं जो रोज कमाते और खाते थे /

जालंधर में ऐसी ही एक संस्था से जुड़े व इमीग्रेशन कंपनी OM Visa के मालिक साहिल भाटिया ने भी इस गंभीर परिस्थिति में अपना एक कदम बढ़ते हुए भूख और प्यास से बिलखते लोगों भोजन पहुंचने की जिम्मेदारी संभाल कर मानवता की मिसाल पेश की है /
..
इस दौरान पीटीबी न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मेरा यह प्रयास किसी भूखे-प्यासे व्यक्ति की भूख मिटा सकता है तो ऐसी सेवा मेरी और मेरी टीम की और से लगातार जारी रहेगी / उन्होंने इस दौरान बताया कि हम रोजाना इस दौरान हजारों लोगों तक खाना पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
The owner of Jalandhar OM Visa immigration took responsibility of providing food to the hungry thirsty people






































