.
jalandhar city dc order opening of bank and atm all petrol pumps also opened
(देखें वीडियो पीटीबी न्यूज़ पर वीडियो)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ्यू में जिला प्रशासन ने बड़ी ढील दी है / जिला मजिस्ट्रेट वरिंदर शर्मा ने लोगों को एटीएम से नकदी निकालने के लिए तीन घंटे की छूट दे दी है / जिनके पास एटीएम नहीं है, वे बैंक से पैसा निकाल सकते हैं साथ ही, जिले के सभी पेट्रोल पंप खोल दिए गए हैं /
..
श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों से अपने घर न लौटने की अपील करते हुए पूरे इंतजाम का भरोसा दिया जा रहा है / जिला मजिस्ट्रेट शर्मा ने कहा कि आम जनता की तरफ से मांग आ रही है कि उन्हें सामान खरीदने में परेशानी हो रही है क्योंकि अब सब काम नकदी पर हो रहा है / इसलिए सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लोगों को एटीएम पर पैसे निकलवाने की छूट दी जा रही है, हालांकि उन्हें एक-दूसरे से डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर रखनी होगी /
. .इसके लिए उन्हें घर से पैदल ही जाना होगा / उन्हें कार व मोटरसाइकिल इस्तेमाल नहीं करना दिया जाएगा / यह फैसला अमीर व मध्य वर्ग की सुविधा के लिए लिया गया है / इसके अलावा जो गरीब लोग हैं, वो सीधे बैंकों में जाकर पैसे निकलवा सकते हैं / इसका समय भी सुबह 11 बजे से दो बजे तक का ही हाेगा, जिनके पास एटीएम नहीं है, उन्हें ही बैंक से फायदा मिलेगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar city dc order opening of bank and atm all petrol pumps also opened






































